उधवा में फाइनेंस कंपनी की चोरी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, बरामद हुआ चोरी का हिस्सा

विज्ञापन

उधवा

राधानगर पुलिस ने फाइनेंस कंपनी की शाखा में हुई चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थाना क्षेत्र के भूदेव मंडल टोला गांव में संचालित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड शाखा उधवा में बीते बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने लोहे की खिड़की काटकर कमरे में प्रवेश किया और 18,840 रुपये की चोरी कर फरार हो गये थे. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी. शाखा के कर्मी ने इस संबंध में राधानगर थाना में आवेदन दिया था. राधानगर पुलिस ने थाना कांड संख्या 69/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. पर्याप्त सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी उपकरणों का उपयोग करते हुए पुलिस ने घटना में संलिप्त हराधोन शेख उर्फ हारू शेख (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया. आरोपी अमानत दियारा पंचायत के गोलामुद्दीन टोला का निवासी है. थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक सबल और नगद 3,000 रुपये बरामद किये गये हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी वर्ष 2024 में महाराष्ट्र के डोंगरी में गृहभेदन के मामले में जेल जा चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola