छत तोड़कर 9 हजार रुपये उड़ा ले गये चोर : राजमहल में SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी

Updated:
विज्ञापन

जांच करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

राजमहल में ग्राहक सेवा केंद्र का एल्बेस्टर तोड़ ₹9000 की नकदी चोरी. पुलिस जांच में जुटी. जानिए पूरी घटना.

विज्ञापन

राजमहल : राजमहल थाना क्षेत्र के गुनिहारी में संचालित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में एल्बेस्टर तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नीलू घोष ने राजमहल थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
टूटा हुआ एल्बेस्टर l Prabhat Khabar Network
टूटा हुआ एल्बेस्टर l Prabhat Khabar Network

रात में बंद था ग्राहक सेवा केंद्र

आवेदन के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब आठ बजे संचालक ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर घर चले गये थे. अगले दिन 1 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे केंद्र पहुंचने पर उन्होंने देखा कि छत का एल्बेस्टर टूटा हुआ है. केंद्र के अंदर सामान बिखरा पड़ा था.

डोर बॉक्स से गायब मिले 9 हजार रुपये

सीएसपी संचालक नीलू घोष ने बताया कि डोर बॉक्स में रखी करीब 9,000 रुपये की नकदी गायब थी. इसमें 350 रुपये के सिक्के तथा 10 और 5 रुपये के सिक्के भी शामिल थे. घटना के बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

इसके बाद संचालक ने राजमहल थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी में शामिल आरोपियों का पता लगाने और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola