स्वाइन फ्लू को लेकर साहिबगंज अलर्ट, सदर अस्पताल में 10 बेड तैयार

Updated:
विज्ञापन

मीडिया को संबोधित करते सीएस | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. सदर अस्पताल में 10 बेड तैयार किए गए हैं. सिविल सर्जन ने सावधानी बरतने की अपील की है.

विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा- घबरायें नहीं, सावधानी बरतें

साहिबगंज : सीजनल इन्फ्लेंजा ए, एचवनएनवन और एच3 एन2 स्वाइन फ्लू को लेकर साहिबगंज स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने जिलेवासियों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और सरकार के गाइडलाइन का पालन करने की अपील की. संयुक्त स्वास्थ्य भवन स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में अभी तक एक भी केस नहीं मिला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सदर अस्पताल में 10 बेड तैयार

डॉ रामदेव पासवान ने कहा कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सदर अस्पताल में 10 बेड की व्यवस्था की गयी है. इनमें ऑक्सीजन और मेडिकल की सभी आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध है. सभी सीएचओ व एमपीडब्लू को प्रशिक्षण और दिशा निर्देश दिया गया है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करें.

भीड़ से बचें, हाथ धोते रहें

सिविल सर्जन ने जिलेवासियों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने और साबुन या हैंड वॉश से हाथ हमेशा धोने की अपील की. उन्होंने मास्क लगाने और सरकार के गाइडलाइन का पालन करने को कहा.

ये हैं प्रमुख लक्षण

मांसपेशियों में दर्द, बुखार, सिर दर्द और नाक बहना इसके प्रमुख लक्षण हैं. किसी मरीज को परेशानी होने पर सदर अस्पताल में अलग से इलाज की व्यवस्था की गयी है. यहां 10 बेड के साथ ऑक्सीजन और दवाइयों की व्यवस्था है. मौके पर मलेरिया कंसलटेंट सती बाबू डाबड़ा, डॉक्टर सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola