बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

भारतीय ट्रेड यूनियन का देशव्यापी प्रदर्शन, जिला महासचिव ने कहा

विज्ञापन

बरहरवा भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के आह्वान पर सोमवार को क्रूर बेदखली और अतिक्रमण हटाओ अभियानों के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन किया गया. सीटू के साहिबगंज जिला महासचिव शरीफुल इस्लाम ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में, विशेषकर तथाकथित डबल इंजन सरकारों के प्रशासन द्वारा कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा देने के लिये बिना किसी पूर्व पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों को बेदखल किया जा रहा है. भारी पुलिस बल और बुलडोजर की मदद से गरीब परिवारों के आशियाने, झुग्गियां तथा छोटे दुकानदारों की दुकानों को ध्वस्त किया जा रहा है. बिना मुआवजा और वैकल्पिक आजीविका उपलब्ध कराये यह कार्य किया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान सीटू ने सरकार और प्रशासन से क्रूर बेदखली पर तत्काल रोक लगाने, प्रभावित परिवारों को उचित पुनर्वास एवं मुआवजा देने, आंदोलनकारियों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर बिहार हॉकर्स एसोसिएशन के सचिव राजकुमार सिन्हा, अब्दुल रऊफ, मानिक शेख, एमजीआर वर्कर्स यूनियन के शशिलाल मुर्मू, शैलेन्द्र हांसदा, रोहित मिंज, महीदास टुडू, साहेबगंज जिला बीड़ी श्रमिक यूनियन के मो सलीम, अकबर अली, बसंती साहा, सबिता घोष, आसमा खातून, फिरदौसी बीबी, झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के आशीष रंजन, पंकज साहा, रिजु साह तथा आशा वर्कर्स यूनियन की रिंकू साहा, रिंपा देवी, जोशना बीबी सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola