साहिबगंज में पिंक पेट्रोलिंग योजना हुई प्रभावहीन

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज में पिंक पेट्रोलिंग योजना हुई प्रभावहीन

महिला पुलिसकर्मियों और वाहनों की कमी से गश्त ठप

विज्ञापन

साहिबगंज. महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शुरू की गई ‘पिंक पेट्रोलिंग’ योजना साहिबगंज में फिलहाल प्रभावहीन होती नजर आ रही है. वर्ष 2016 में राज्य सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए इस विशेष गश्ती व्यवस्था की शुरुआत की थी. इसका उद्देश्य स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित गश्त कर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना था. उस समय पिंक पेट्रोलिंग टीम गर्ल्स स्कूल, महिला कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करती थी, जिससे छात्राओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी थी. वर्तमान में महिला पुलिसकर्मियों और वाहनों की कमी के कारण यह व्यवस्था लगभग ठप हो गई है और जिला मुख्यालय तक सीमित रह गई है. महिला कॉलेज, गर्ल्स स्कूल और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग नहीं हो पा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले पिंक पेट्रोलिंग टीम समय-समय पर स्कूल और कॉलेज के आसपास गश्त करती थी, जिससे असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रहता था. अब गश्त कम होने से छात्राओं और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है. पुलिस विभाग का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है. पिंक पेट्रोलिंग भले ही नियमित रूप से नहीं चल पा रही हो, लेकिन किसी भी शिकायत या सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाती है. इसके लिए महिला थाना के साथ-साथ डायल 112 सेवा भी सक्रिय है, ताकि आपात स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच सके. क्या कहते हैं पुलिस निरीक्षक महिला पुलिसकर्मियों और वाहनों की कमी के कारण फिलहाल पिंक पेट्रोलिंग को नियमित रूप से संचालित करना संभव नहीं हो पा रहा है उन्होंने कहा कि महिला थाना प्रभारी को निगरानी और जांच की जिम्मेदारी दी गई है तथा किसी भी सूचना या शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है. अमित गुप्ता, पुलिस निरीक्षक, साहिबगंज

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola