निशांत जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड कांग्रेस के ओबीसी विभाग की संभालेंगे कमान

Updated:
विज्ञापन

निशांत जायसवाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

निशांत जायसवाल को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. यह नियुक्ति ओबीसी समाज और पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से निशांत जायसवाल को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्विनी कुमार आनंद ने जायसवाल को नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

अश्विनी कुमार आनंद ने कहा कि निशांत जायसवाल को मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरे झारखंड के ओबीसी समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है.

ओबीसी विभाग को मिलेगी नई मजबूती

अश्विनी कुमार आनंद ने विश्वास जताया कि निशांत जायसवाल अपने कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग को और मजबूत एवं प्रभावशाली बनाएंगे.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ओबीसी समाज अपने अधिकार, सम्मान, सामाजिक न्याय और उचित राजनीतिक भागीदारी के लिए एक मजबूत एवं संगठित आवाज की अपेक्षा करता है. ऐसे समय में निशांत जायसवाल का नेतृत्व समाज की आवाज को नई मजबूती प्रदान करेगा.

जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

अश्विनी आनंद ने कहा कि निशांत जायसवाल के नेतृत्व में ओबीसी विभाग को जिला, प्रखंड और जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा.

इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने पर भी जोर दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि निशांत जायसवाल को मिली जिम्मेदारी संगठन की ओर से उनके प्रति जताए गए विश्वास और उनकी क्षमता का सम्मान है.

नई सोच और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा विभाग

अश्विनी कुमार आनंद ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि निशांत जायसवाल के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ओबीसी विभाग नई ऊर्जा, नई सोच और नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा.

उन्होंने निशांत जायसवाल के सफल, प्रभावी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ओबीसी समाज के अधिकारों और सम्मान की आवाज को और मजबूती मिलेगी.

उन्होंने उम्मीद जतायी कि नई जिम्मेदारी से कांग्रेस संगठन को भी प्रदेश में नई गति और ऊर्जा मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola