गंगा स्नान करने मां के साथ गयी किशोरी का शव 19 घंटे बाद बरामद

Updated:
विज्ञापन

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

विज्ञापन

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संत जेवियर्स स्कूल के पास अपनी मां के साथ स्नान करने गयी 10 वर्षीय किशोरी के डूबने के बाद गुरुवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची को पानी में खोजा जा रहा था, जो तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को गंगा के किनारे हिस्सों में फैली झाड़ी से निकाला गया है. बच्ची के पानी से मिलने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर पहुंच मुफस्सिल पुलिस ने बच्ची को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इलाके में मातम छा गया. परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है. याद हो कि बुधवार को गंगा स्नान करने के दौरान 10 वर्षीय किशोरी की डूब जाने का मामला प्रकाश में आया था. जैप 9 के जवान ओमप्रकाश की 10 वर्षीय पुत्री अनुष्का उर्फ सोनी अपनी माता के साथ जिउतिया पर्व के अवसर पर नहाने के लिए गंगा नदी के गयी थी. बच्ची अपनी मां के साथ ही नहा रही थी. इस दौरान अचानक से गहरे पानी में चली गयी थी और लापता हो गयी थी. मौके पर मौजूद लोगों ने खोजने का प्रयास किया. पर बच्ची नहीं मिल पायी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola