तकनीकी समस्या दूर कर एंबुलेंस को जल्द करें चालू : डीसी

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

जिले में संचालित एंबुलेंस की हुई समीक्षा, कर्मियों के लिए ड्रेस कोड होगा लागू

विज्ञापन

साहिबगंज. जिले में आमजन को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीसी हेमंत सती ने समाहरणालय परिसर में जिले के विभिन्न मदों से संचालित एंबुलेंसों को बुलाकर भौतिक निरीक्षण किया. ओपीडी एंबुलेंस, कार्डियो एंबुलेंस व पीएम जनमन योजना से संचालित मोबाइल यूनिट एंबुलेंसों का भी जांच की. डीसी ने एंबुलेंसों की तकनीकी स्थिति, उपलब्ध चिकित्सीय उपकरण, साफ-सफाई व संचालन व्यवस्था की समीक्षा की. साथ ही सभी एंबुलेंसों की रूट चार्ट की जानकारी ली, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवश्यकता के समय एंबुलेंस समय पर और सही स्थान पर पहुंच सके. डीसी ने ऐसे एंबुलेंस जो किसी कारणवश बंद पड़े हैं, उन्हें अविलंब दुरुस्त कर पुनः संचालन में लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने एंबुलेंस सेवाओं की निगरानी के लिए एंबुलेंस डैशबोर्ड एवं एंबुलेंस डायरी नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य सेवाओं की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने एंबुलेंस कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने, सभी एंबुलेंसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम इंस्टॉल कराने व चालकों एवं सहायक कर्मियों का पहचान पत्र बनवाने का भी निर्देश दिया. इससे एंबुलेंस की ट्रैकिंग के साथ-साथ जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगे. निरीक्षण के दौरान डीडीसी सतीश चंद्रा, डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी, डॉ किरण माला, डॉ सतीबाबू डाबरा आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola