Jharkhand Crime: साहिबगंज में बहू ने ससुर को उतारा मौत के घाट, थाने में किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर

Jharkhand Crime: साहिबगंज जिले में बहू ने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime: साहिबगंज-झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में बहू (पुत्रवधू) ने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी और थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. पुश्तैनी जमीन को लेकर अक्सर ससुर-बहू के बीच विवाद होता रहता था. आखिरकार बहू ने ससुर पर हंसुए से वार कर उसकी जान ले ली. ये मामला राजमहल के प्राणटोला जामनगर का है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बहू का ससुर से किस बात को लेकर होता था विवाद?

प्राण टोला के रहनेवाले विभूति मंडल (75 वर्ष) का पुत्र गोविंद मंडल काम के सिलसिले में बाहर रहता है. उसकी पत्नी रीना देवी (35 वर्ष) का अपने ससुर से विवाद होता रहता था. विभूति मंडल दोपहर में भोजन करने के बाद घर के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था. उसी वक्त पुश्तैनी जमीन को लेकर बहू से उसका विवाद हो गया. इसी बीच गुस्से में बहू ने कुर्सी पर बैठे ससुर पर हंसुआ से पीछे से वार कर दिया. इससे उसका गला कट गया और वहीं गिर गया. काफी खून बहने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

हत्या के बाद बहू ने कहां किया सरेंडर?

ससुर की हत्या करने के बाद आरोपी बहू रेणु देवी ने राजमहल थाना पहुंचकर सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दिया. घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, राधा नगर थाना प्रभारी निलेश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Also Read: Jharkhand Crime: चतरा में नाबालिग बिटिया से दरिंदगी, आरोपी पिता भेजा गया जेल

Also Read: Jharkhand Crime: सीएसपी संचालक को अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर मारी गोली, 2.89 लाख रुपए लेकर हुए फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola