एसडीओ , नप प्रशासक ने किया मोटरवोट से कई घाट का निरीक्षण
जनता घाट, शकुंतला सहाय घाट, बिजली घाट, मदनमोहन मालवीय घाट, ओझाटोली घाट, पुरानी साहिबगंज घाट का लिया जायजा
साहिबगंज. छठ पर्व को देखते हुए डीसी के निर्देश पर सोमवार की शाम एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, नप प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने जनता घाट, शकुंतला सहाय घाट, बिजली घाट, मदनमोहन मालवीय घाट, ओझाटोली घाट, पुरानी साहिबगंज घाट, कबुतर खोपी घाट, चानन घाट का मोटरवोट से निरीक्षण किया. गढडे वाले स्थान में खतरा का बोर्ड लगाने एवं बांस के बेरेकेटिंग करने का निर्देश दिया गया. मौके पर मनोज कुमार, दिलीप कुमार सहित कई कर्मी उपस्थित थे. डीसी, एसपी आज करेंगे घाट का निरीक्षण: छठ पर्व को देखते हुये डीसी हेमंत सती व एसपी अमित कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी के साथ मंगलवार को सभी घाटों का निरीक्षण करेंगे और व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने का निर्देश देंगे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए