उधवा में सड़क पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, मचा हड़कंप; बाल-बाल बची जान
उधवा में सड़क पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार. | Prabhat Khabar Network
उधवा के शांतिमोड़ बाजार में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार सड़क पर गिर.। गनीमत रही कि बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टल गया.ग्रामीणों में भारी आक्रोश.
प्रतिनिधि, उधवा: उधवा प्रखंड के पूर्वी प्राणपुर पंचायत स्थित शांति मोड़ बाजार में गुरुवार देर रात तेज हवा और बारिश के बीच 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार सड़क पर गिर गया. तार गिरते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, तार गिरने के दौरान बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी और बारिश के कारण सड़क पर आवाजाही भी कम थी. इससे बड़ा हादसा टल गया.
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हाईटेंशन तार सड़क पर गिरने से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा.
पहले भी गिर चुका है हाईटेंशन तार, झुलसा था नाबालिग
स्थानीय लोगों के अनुसार शांति मोड़ बाजार में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी तार गिरने की घटना हो चुकी है.
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक नाबालिग के झुलसने की घटना भी हो चुकी है. इसके बावजूद जर्जर बिजली पोल और लटकते तारों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.
जर्जर पोल और लटकते तारों से ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों का कहना है कि बाजार और आसपास के इलाकों में बिजली के जर्जर पोल और लटकते तार दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं. बारिश और तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है.
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की तत्काल जांच और जर्जर तार-पोल की मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
विभाग ने शुरू किया मेंटेनेंस का काम
इधर, समाचार लिखे जाने तक बिजली मिस्त्री इस्लाम शेख ने बताया कि विभाग की ओर से मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है.
ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग जर्जर पोल और हाईटेंशन तारों की समस्या का स्थायी समाधान करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए