पूर्व आईपीएस के घर छाताडंगाल में हुई चोरी केस में पांच गिरफ्तार

Author Vishal|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
लीड :::  पूर्व आईपीएस के घर छाताडंगाल में हुई चोरी केस में पांच गिरफ्तार

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते इंस्पेक्टर संतोष कुमार सहित अन्य | Prabhat Khabar Network

बरहरवा पुलिस ने पूर्व आईपीएस के घर हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अन्य चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार किया है।

विज्ञापन

खुलासा. बरहरवा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक ने किया मामले का उद्भेदन प्रतिनिधि, बरहरवा बरहरवा थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के छाताडंगाल (पतना चौक) में बंद घर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. रविवार को बरहरवा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को छाताडंगाल निवासी रॉनी सुदीप कुजूर, पिता स्वर्गीय आरईवी कुजूर (पूर्व आईपीएस), ने अपने बंद घर में चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इस आधार पर बरहरवा थाना कांड संख्या 177/26, व भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया.

इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया. जांच के क्रम में 11 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मण यादव उर्फ पोल्ट्री (20), पिता विजय यादव, निवासी रतनपुर को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही एवं स्वीकारोक्ति के आधार पर नंदन साह (24), पिता स्व. लालू साह, निवासी रतनपुर, प्रकाश साह (19), पिता झंटू साह, निवासी पतना चौक तेलीपाड़ा, सोहन कुमार यादव (23), पिता स्वर्गीय बिरजू यादव, निवासी पतना चौक तेलीपाड़ा तथा राहुल कुमार साह (18), पिता गोपाल साह, निवासी पतना चौक तेलीपाड़ा को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए खिड़की में लगाने वाले एल्यूमिनियम फ्रेम, चार सीलिंग फैन तथा एक एसी का कंप्रेशर जब्त किया. इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा, एसआइ अनिल कुमार यादव, अनुसंधानकर्ता सुदामा सिंह, एसएसआइ राजनाथ साव, रंजय कुमार यादव तथा बरहरवा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. पांच माह पूर्व सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर हुई चोरी में भी थे.

शामिल पूछताछ के दौरान आरोपियों ने केवल इस चोरी की घटना में ही नहीं, बल्कि पांच माह पूर्व रतनपुर स्थित खुशबू कुमारी, पिता रतन जायसवाल (सेवानिवृत्त प्रोफेसर), के बंद घर में चोरी करने की बात भी स्वीकार की है. जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को हुई इस घटना में करीब 11 लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हुई थी. उस समय परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए मसानजोर (दुमका) गए हुए थे. पुलिस ने उस मामले की जांच भी तेज कर दी है.

पुलिस जांच में आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पुलिस के अनुसार, नंदन साह के विरुद्ध रांगा थाना कांड संख्या 78/23, दिनांक 14.07.2023, धारा 379/411 भादवि के तहत पहले से मामला दर्ज है. वहीं लक्ष्मण यादव उर्फ पोल्ट्री के खिलाफ बरहरवा थाना कांड संख्या 417/2019, दिनांक 22.08.2019, धारा 354 भादवि के तहत भी मामला दर्ज है.


विज्ञापन
Vishal

लेखक के बारे में

By Vishal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola