पतना के कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में पंकज लाला के गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 24 Aug 2024 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
पतना के कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में पंकज लाला के गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के शर्मापुर के पास से आरोपी पकड़ाया

विज्ञापन

साहिबगंज. जिला मंडलकारा में बंद कुख्यात अपराधी पंकज लाला के नाम पर पतना के कारोबारी सह झामुमो नेता दिनेश कर्मकार से रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने उक्त मामले में पंकज लाला के गिरोह के एक सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विदित हो कि रांगा थाना क्षेत्र के बरमसिया के कारोबारी सह झामुमो पंचायत अध्यक्ष दिनेश कर्मकार को 19 अगस्त की रात फोन कर खुद को पंकज लाला बता कर प्रतिमाह 30 हजार रुपये रंगदारी मांगी गयी थी पैसा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी थी. मामले में दिनेश कर्मकार ने रांगा थाना में लिखित शिकायत की थी, जिसके आलोक पर पुलिस प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान कर रही थी. इस क्रम में शनिवार को पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के शर्मापुर के समीप से मुख्य आरोपी तीनपहाड़ निवासी शंभू लाला को गिरफ्तार किया गया, जिसे मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है. वही, मामले में शंभू लाला के अलावा कुछ और युवकों का भी नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

देसी कट्टा व दो कारतूस भी हुआ बरामद, पहले भी दो बार जा चुका है जेल

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार शंभू लाला के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व दो कारतूस भी बरामद किया है. जिसे लेकर रांगा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. वही, शंभू लाला का आपराधिक इतिहास भी है. बलात्कार के आरोप में 2021 में तीनपहाड़ थाना से व चोरी के आरोप में 2015 में कोटालपोखर थाना से जेल भी जा चुका है. पुलिस जल्द उसे रिमाइंड में लेकर पूछताछ करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola