अमड़ा पत्थरघट्टा मैदान में बूुथ संख्या चार के वोटरों ने किया वोट का बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोड नहीं, तो वोट नहीं के लगाये नारे, डुगडुगी बजा कर जताया विरोध

विज्ञापन

मंडरो. बोरियाे विधानसभा क्षेत्र के मंडरो की बच्चा पंचायत अंतर्गत अमड़ा पत्थरघट्टा मैदान में मतदान केंद्र संख्या चार के वोट का बहिष्कार किया गया. इस दौरान मतदाता ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाये. कहा: गांव में आजतक आवागमन के लिए कोई रोड नहीं बना है. इसलिए ग्रामीणों ने निर्णय लिया है और वोट बहिष्कार कर रहे हैं. रोड नहीं तो वोट नही यह नारा के साथ यहां के कुल 552 मतदाता में कुछ मतदाता ने अपना मत का प्रयोग किया था. बाद में सभी वोट बहिष्कार में शामिल हो गये. जानकारी मिलने पर मंडरो के सहायक निर्वाचित पदाधिकारी बीडीओ सह सीओ मेघनाथ उरांव व अन्य कर्मी के साथ मौके पर पहुंचकर मतदाता को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया. मिली जानकारी के अनुसार पदाधिकारी की गाड़ी जाते ही सभी लोग पुनः वोट बहिष्कार में जुट गये थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola