मुंबई पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार, दो महीने बाद राधानगर पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

Updated:
विज्ञापन

फोटो है - पुलिस के गिरफ्त मे आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ज्वेलरी दुकान में चोरी के आरोप में मुंबई पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ सईद शेख, दो महीने की तलाश के बाद राधानगर पुलिस ने आखिरकार उसे मध्य पियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी के बाद ओडिशा पुलिस भी उससे मोबाइल चोरी के मामले में पूछताछ करेगी.

विज्ञापन

उधवा : ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले में करीब दो माह पूर्व मुंबई पुलिस और राधानगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी सईद शेख पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को राधानगर थाना लाने के दौरान रास्ते में पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था. घटना के बाद राधानगर थाना में कांड संख्या 258/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था.

विज्ञापन

तकनीकी इनपुट पर मध्य पियारपुर में छापेमारी

अनुसंधान के क्रम में मंगलवार को राधानगर पुलिस ने तकनीकी इनपुट और पुलिस सूत्रों की मदद से मध्य पियारपुर में छापेमारी की. इस दौरान फरार आरोपी सईद इस्लाम उर्फ सईद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया. आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

मोबाइल चोरी मामले में ओडिशा पुलिस ने भी की पूछताछ

आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद मोबाइल चोरी के मामले में ओडिशा पुलिस की टीम भी राधानगर थाना पहुंची. टीम ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की, हालांकि फिलहाल पूछताछ में ओडिशा पुलिस के हाथ कोई ठोस जानकारी नहीं लगी है. समाचार लिखे जाने तक मुंबई पुलिस की टीम राधानगर नहीं पहुंची थी.

राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले में अनुसंधान जारी है।

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola