अवैध पत्थर खदान से पोकलेन, ड्रिल मशीन व विस्फोटक जब्त

Updated at : 23 Oct 2024 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध पत्थर खदान से पोकलेन, ड्रिल मशीन व विस्फोटक जब्त

डीएमटीएफ की टीम ने बनचप्पा गुट्टी बेडा पहाड़ पर की छापेमारी

विज्ञापन

साहिबगंज/मंडरो. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र व मंडरो अंचल अंतर्गत बनचप्पा गुट्टी बेडा पहाड़ पर अवैध रूप से चल रहे खनन कार्य की सूचना पर मंगलवार की शाम जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने छापेमारी की. इस क्रम में अवैध पत्थर खदान से पोकलेन, ड्रिल मशीन समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया. जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिर्जाचौकी क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थर खदान चलाया जा रहा है. इस सूचना पर छापेमारी की गयी, जहां पत्थर खदान से पोकलेन, ड्रिल मशीन और विस्फोटक पदार्थ जब्त करते हुए मिर्जाचौकी पुलिस को सौंप दिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है. कहा कि अभी जांच चल रही है जांच में जो भी दोषी पाए जायेंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी सहित कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola