खबर का असर : प्रभात खबर में समाचार छपते ही 24 घंटे में झूलता 440 वोल्ट तार हुआ दुरुस्त

Updated:
विज्ञापन

विधुत पोल‌ लगाते कर्मी | Prabhat Khabar Network

राजमहल के शोभापुर में झूलते बिजली तारों की खबर प्रभात खबर में छपते ही विभाग ने 24 घंटे के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है.

विज्ञापन

मंगलहाट : राजमहल प्रखंड क्षेत्र के शोभापुर गांव के समीप फोरलेन सड़क किनारे 440 वोल्ट बिजली का तार झूलने की खबर बुधवार को प्रभात खबर में प्रकाशित होते ही बिजली विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभागीय कर्मियों ने पहुंचकर की जांच

खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर विभागीय कर्मियों ने स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. इसके बाद बिजली खंभा लगाया गया और झूलते 440 वोल्ट के तार को दुरुस्त कर कार्य पूरा कर दिया गया. इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली.

वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

बिजली तार के झूलने से ग्रामीणों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का समाधान खबर प्रकाशित होने के महज 24 घंटे के अंदर हो गया.

ग्रामीणों ने प्रभात खबर के प्रति जताया आभार

ग्रामीणों ने कहा कि जनकल्याण से जुड़ी समस्या को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित कर विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया. खबर छपते ही बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर दिया. ग्रामीणों ने इसके लिए प्रभात खबर के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola