ePaper

एनएच-133 (बी), गंगा पुल व टोल प्लाजा निर्माण में लायें तेजी : डीसी

Updated at : 07 Jan 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच-133 (बी), गंगा पुल व टोल प्लाजा निर्माण में लायें तेजी : डीसी

डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में विभिन्न प्रखंडों के अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ एनएच 80, भारत अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण एवं अन्य परियोजनाओं से संबंधित भू अर्जन के कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

साहिबगंज. डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में विभिन्न प्रखंडों के अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ एनएच 80, भारत अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण एवं अन्य परियोजनाओं से संबंधित भू अर्जन के कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में एनएआइयू द्वारा संचालित परियोजना एनएच-80 फेज-1, एनएच-80 फेज-2 मुंगेर से मिर्जाचौकी पथ, एनएच-133 (बी) गंगा पुल (टोल प्लाजा), गंगा पुल निर्माण का कार्य, आइडब्ल्यूएआइ साहेबगंज संचालित समदानाला बंदरगाह निर्माण, समदानाला बंदरगाह निर्माण में संपर्क पथ निर्माण, समदानाला बंदरगाह निर्माण में विस्थापित परिवारों को बसाने पुनर्वास एवं पुनव्यवस्थापन, उपस्कर पार्क निर्माण, उपस्कर पार्क संपर्क पथ आदि से संबंधित चर्चा की गयी. कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल द्वारा संचालित परियोजना जोजोदारी से मोहब्बतपुर पथ, शोभनपुर भट्ठा से राजगांव पथ, बाबूपुर पंडित टोला से चुटिया मोड़ तक सड़क निर्माण, लालबांध से मोहनपुर पथ, महाराजपुर से शर्मापुर पथ, हरिणचरा से शिवगादी पथ, पंचकठिया से तलबड़िया, तीनपहाड़ धमधमिया सेक्शन एल/सी नं-47/सी के स्थान पर प्रस्तावित आओबी मोगलपाड़ा से महाराजपुर फरीदपुर पथ, शिवगादी -सनमनी मोड़- डहुजोर पथ निर्माण, कोटालपोखर से पश्चिम बंगाल बॉर्डर तक पथ निर्माण, पतना-हिरणपुर पथ के 6वें किमी में गुमानी नदी पर उच्च स्तरीय पूल का निर्माण, पतना-हिरणपुर पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, बरहरवा रेलवे स्टेशन के समीप एलसी नं-19 एवं 45 के बदले आरओबी (लब्दा) के निर्माण, उधवा–सिरासीन एवं कटहलबाड़ी से आतापुर पथ निर्माण, कीताझोर-पहाड़पुर तलबड़िया पथ निर्माण, बरहरवा रिंग रोड दिग्धी एनएच 80 से केसरो बरहेट-बरहरवा मोड़ एमडीआर 211 तक पथ, मिर्जाचौकी-बोआरीजोर पथ एमडीआर 207, खैरबनी से सनमनी पथ, बांझी बाजार-मंडवा- कारीकान्दर-चरखी- दलदली-केरासोल पथ, हाथमाड़ी से हाथीगढ़ पथ निर्माण, रांगा-सिमरा-हिरन – श्रीरामपुर – इलाकी सिमलढाव पथ निर्माण. वरीय प्रबंधक, संरचरण प्रमण्डल, ललमटिया द्वारा संचालित परियोजना मौजा-कित्ताझोर (बरहेट) में 132/33 केबी ग्रीड सब स्टेशन तक पहुंच पथ कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, साहिबगंज द्वारा संचालित परियोजना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अन्तर्गत जीएसआर निर्माण, बरहरवा के पिपरा मौजा में इंटेक वेल-सह-पंप हाउस निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, अनुमंडल पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता विमल सोरेन, भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर कुमार दास, सभी अंचलाधिकारी, एनएच 80 के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola