मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर साहिबगंज कॉलेज में शोकसभा, शिक्षकों-छात्रों ने दी श्रद्धांजलि
शोकसभा में शामिल शिक्षक व छात्र | Prabhat Khabar Network
साहिबगंज महाविद्यालय में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई. प्राचार्य और छात्रों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.
संवाददाता, साहिबगंज : झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर सोमवार को साहिबगंज महाविद्यालय में शोकसभा आयोजित की गयी.
आपके शहर में
प्राचार्य ने जतायी गहरी संवेदना
शोकसभा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की.
शिक्षकों और छात्रों ने रखा दो मिनट का मौन
शोकसभा में उपस्थित महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान महाविद्यालय परिसर का माहौल गमगीन रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए