कॉलेज कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रक्षेत्रीय कर्मचारी महासंघ द्वारा मंगलवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय के प्रशासनिक भवन सहित अंगीभूत महाविद्यालयों में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल व तालाबंदी की.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रक्षेत्रीय कर्मचारी महासंघ द्वारा मंगलवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय के प्रशासनिक भवन सहित अंगीभूत महाविद्यालयों में कर्मचारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल व तालाबंदी की गयी. साहिबगंज के काॅलेज कर्मियों द्वारा प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारा लगाया. संघ के सजेंद्र शर्मा, संजीव ठाकुर ने कहा कि महासंघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की गयी है. कर्मचारियों के साथ कॉलेज प्रशासन सौतेला व्यवहार करते आ रहा है.पहले आंदोलन कर मुश्किल से एसीपी, एमएसीपी का जो लाभ मिला था, उसे बिना सूचना के बंद कर दिया. 2016 से हमलोग आंदोलन के तहत सातवें वेतनमान के लिए लड़ रहे हैं, उससे अब तक उसे वंचित रखा गया है. सातवां पे कमीशन हमारा हक है और इसे हम लेकर रहेंगे. परीक्षा को बाधित किये बिना आंदोलन व तालाबंदी जारी रहेगी. लेकिन, परीक्षा ड्यूटी में कॉलेज कर्मी सम्मिलित नहीं रहेंगे. इस मौके पर संतोष सोरेन, किरण कुमारी, दिनेश कुमार ,अमित कुमार सहित काॅलेज कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola