अब खरीदारी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर, बरहरवा में खुला सिटीकार्ट मॉल

Updated:
विज्ञापन

नया मॉल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहरवा में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सिटीकार्ट मॉल का भव्य उद्घाटन किया गया. अब स्थानीय लोगों को खरीदारी के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सभी वैरायटी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा : साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा बिंदुधाम रोड में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिटीकार्ट मॉल का भव्य उद्घाटन किया गया. बरहरवा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास एवं प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर मॉल का उद्घाटन किया.

विज्ञापन
उद्घाटन के मौके पर अतिथि, नया मॉल | Prabhat Khabar Network
नए मॉल के उद्घाटन के मौके पर अतिथि, | Prabhat Khabar Network

एक छत के नीचे कई वैरायटी

इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि सिटीकार्ट मॉल खुलने से बरहरवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा और लाभ मिलेगा. अब विभिन्न प्रकार के सामानों की खरीदारी के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. मॉल में विभिन्न प्रकार की वैरायटी एक ही छत के नीचे उपलब्ध है और सामानों की कीमत भी किफायती रखी गयी है.

स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

अशोक कुमार दास ने कहा कि पहले बरहरवा के लोगों को मॉल में खरीदारी के लिए शहर जाना पड़ता था. अब स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक खरीदारी की सुविधा उपलब्ध हो गयी है.

बरहरवा में ही खरीदारी की अपील

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि बरहरवा में ही मॉल की सुविधा उपलब्ध है, इसलिए लोग यहां आकर अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola