गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा बरहरवा, भव्य पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

नयाटोला में स्थापित प्रतिमा. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहरवा नगर व प्रखंड क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. स्टेशन चौक, रतनपुर सहित विभिन्न मोहल्लों में बने आकर्षक पंडालों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए. गांवों में भी दिखा विशेष उत्साह, भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन.

विज्ञापन

बरहरवा : बरहरवा नगर व प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न पूजा समितियों की ओर से भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. लोगों ने भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

आकर्षक सजावट से जगमगाए पंडाल

नगर क्षेत्र के स्टेशन चौक, रतनपुर, कुशवाहा टोला, नयाटोला, झिकटिया, हाटपाड़ा, बंगालीपाड़ा, पलटनिया रोड सहित विभिन्न मोहल्लों में भव्य पूजा पंडाल बनाये गये थे. पंडालों को आकर्षक साज-सज्जा, रंग-बिरंगी लाइटिंग और विद्युत झालरों से सजाया गया था. शाम होते ही रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा.

गांवों में भी दिखा उत्साह

वहीं, प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर, मयूरकोला, बिशनपुर, रानीग्राम, सातगाछी, बड़ा सोनाकर सहित कई गांवों में भी गणेश पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया.

भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कई पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं के मनोरंजन व धार्मिक माहौल को और बेहतर बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति जागरण और अन्य धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.

बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह

बच्चों और युवाओं में गणेश पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. पूजा समितियों द्वारा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया. देर शाम तक विभिन्न पूजा स्थलों पर भक्तों की आवाजाही बनी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola