साड़ी का फंदा लगा कर छात्रा ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित त्रिलटोला, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

तीनपहाड़. थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित त्रिलटोला में 14 वर्षीय नाबालिग ने बीती रात को साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि नाबालिग बीते शुक्रवार की संध्या लगभग चार बजे से घर में नहीं थी. परिजनों को लगा कि कही गयी है. देर रात तक घर नहीं लौटी थी. घर के आसपास पता किया. शनिवार की सुबह उसका भाई मताल कर्मकार कुछ सामान लाने के लिए बड़े पापा के घर की तरफ गया तो देखा कि उसकी बहन सामान रखने वाले बिना दरवाजे के कमरे में मृत पड़ी है. पास ही छप्पर से साड़ी का फंदा बंधा है, जिससे परिजनों को लगा कि उसने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसको लेकर घर के लोगों को बताया और घर के लोग जमा हो गये. इसकी सूचना मुखिया पौलुस मुर्मू को दी गयी. सूचना पर पौलुस मुर्मू मृतक के घर पहुंचे. हाल जाना. इसके बाद थाने को जानकारी दी. सूचना पर थाना प्रभारी मो शाहरुख, एसआइ महेंद्र कुमार पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. बच्ची कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तालझारी की वर्ग आठवीं की छात्रा थी, जो गर्मी की छुट्टी में घर आयी थी. मृतिका अपने छह भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी. घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था. इस संदर्भ में थाना प्रभारी मो शाहरुख ने बताया कि प्रथमदृष्टया से आत्महत्या प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पायेगा. यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola