क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने दो योजना किया लांच

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 27 Jan 2026 5:33 PM

विज्ञापन

सदस्य दैनिक बचत खाता परिपक्वता अवधि 36 माह के लिए है. खाते को न्यूनतम 100 रुपये से खुलवा सकते हैं.

विज्ञापन

बालिका वधु खाता योजना में एक से 10 साल तक की बच्ची का खुलेगा अकाउंट संवाददाता, साहिबगंज दी साहिबगंज क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने गणतंत्र दिवस पर हिल व्यू होटल में दो योजना का लांच किया. चेयरमैन अजय कुमार साह ने कहा कि सोसाइटी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रही है. सदस्य दैनिक बचत खाता परिपक्वता अवधि 36 माह के लिए है. खाते को न्यूनतम 100 रुपये से खुलवा सकते हैं. बालिका वधु खाता योजना के तहत खाता विशेषकर बालिका एक साल से लेकर 10 साल के बच्ची का खुला सकते हैं. इस खाते को न्यूनतम एक हजार मासिक से अधिकतम 15 हजार मासिक तक खुला सकते हैं. मौके पर अध्यक्ष अजय कुमार साह, सचिव विवेकानंद मंडल, कोषाध्यक्ष नंदन कुमार, विकास प्रबंधक मानस कुमार, प्रबंधक ललन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार, शाखा प्रबंधक उधवा रामविनय कुमार, शाखा प्रबंधक राजमहल नीरज कुमार, शाखा प्रबंधक भगैया पिंकी कुमारी, अविनाश कुमार, सौरभ कुमार, कविता, ममता कुमारी, सुजीत कुमार, अरविन्द, सहायक सतीश कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola