फाइनेंशियल कंपनी की शाखा में चोरी, 18,840 रुपये ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

खिड़की काटकर शाखा में घुसे चोर, सीसीटीवी तोड़कर फरार

विज्ञापन

उधवा

राधानगर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. आये दिन घरों और दुकानों में चोरी की वारदात सामने आ रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल है. इसी क्रम में पूर्वी उधवा पंचायत के भूदेव टोला स्थित भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड की उधवा शाखा में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने लोहे की खिड़की काटकर कमरे में प्रवेश किया. नकद 18,840 रुपये चोरी कर फरार हो गये. शाखा प्रबंधक निगम सिन्हा ने बताया कि होली पर्व के कारण सभी कर्मी छुट्टी पर अपने घर गये थे. यह राशि कर्मियों से इकट्ठा कर राशन सामग्री खरीदने के लिए रखी गयी थी. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, हालांकि चोरों ने कमरे में लगे कैमरे को भी तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मामले में लिखित शिकायत दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola