कटिहार आभूषण लूटकांड में साहिबगंज से एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार

साहिबगंज/कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के दौलतराम चौक स्थित राधेश्याम सोनी के आभूषण दुकान में 10 जून को 1.50 करोड़ लूट मामले में कटिहार पुलिस ने झारखंड के साहिबगंज से मंगलवार की रात लूटकांड के एक आरोपी राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर कटिहार लाया. पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. […]
साहिबगंज/कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के दौलतराम चौक स्थित राधेश्याम सोनी के आभूषण दुकान में 10 जून को 1.50 करोड़ लूट मामले में कटिहार पुलिस ने झारखंड के साहिबगंज से मंगलवार की रात लूटकांड के एक आरोपी राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर कटिहार लाया. पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. लूटकांड का उद्भेदन व उसमें शामिल राजेश की गिरफ्तारी को लेकर एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने बुधवार को नगर थाना परिसर में प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि राधेश्याम सोनी के यहां लूट मामले में नौ अपराधी शामिल थे. इसमें राजेश भी शामिल था.
एएसपी विशाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम झारखंड के साहेबगंज में मंगलवार की रात छापेमारी की. वहां से राजेश चौधरी उर्फ चतुरी चौधरी पिता रामचंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने लूटकांड में शामिल सात अपराधियों की पहचान करने की दावा करते हुए कहा कि झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के भी अपराधी इस घटना में शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपी के पास से किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हो पायी है, लेकिन लूट के दिन जो पोशाक राजेश ने पहनी थी, वह पुलिस ने उसके घर से बरामद कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




