साहिबगंज गंगा में डूब कर भाई-बहन की मौत

साहिबगंज : गुरुवार को साहिबगंज गंगा में डूब कर सगे भाई-बहन की मौत हो गयी. नगर थाना क्षेत्र के कमलटोला निवासी विजय यादव के दोनों संतान (एक पुत्री व एक पुत्र) की मौत गंगा में स्नान करने के क्रम में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे अपनी मां […]
साहिबगंज : गुरुवार को साहिबगंज गंगा में डूब कर सगे भाई-बहन की मौत हो गयी. नगर थाना क्षेत्र के कमलटोला निवासी विजय यादव के दोनों संतान (एक पुत्री व एक पुत्र) की मौत गंगा में स्नान करने के क्रम में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे अपनी मां वीणा देवी के साथ पुराना एलसीटी कुआं घाट पर कपड़ा धोने व स्नान करने के लिये करीब 11:30 बजे गये थे. मां कपड़ा धो रही थी.
इसी बीच दोनों बच्चे गंगा में उतर कर स्नान करने लगे. आठ वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी पानी में डूबने लगी तो छह वर्षीय पुत्र नितेश बचाने का प्रयास किया. दोनों बच्चे डूबने लगे. इस बीच मां ने भी गंगा में छलांग लगा दी. दोनों बच्चे को बचाने के क्रम में वो भी डूबने लगी. इसी बीच चार वर्षीय बच्चा रोना शुरू किया. किसी तरह मां किनारे आयीं. लेकिन दोनों बच्चे के हाथ छूट गये और पानी में डूब गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




