शीतलहर से ठिठुर रहे सािहबगंजवासी

Published at :27 Dec 2015 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
शीतलहर से ठिठुर रहे सािहबगंजवासी

साहिबगंज : जिले में हाड़ कंपानेवाली ठंड व कोहरा से पूरा साहिबगंज जिला ठठुर रहा है. पारा गिरने के साथ तेज पछिया हवा से परेशानी बढ़ गयी है. शहर के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था अभी तक जिला प्रशासन नहीं की गयी है. मौसम की मार झेल रहे लोगों को कंबल का सहारा मिल […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिले में हाड़ कंपानेवाली ठंड व कोहरा से पूरा साहिबगंज जिला ठठुर रहा है. पारा गिरने के साथ तेज पछिया हवा से परेशानी बढ़ गयी है. शहर के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था अभी तक जिला प्रशासन नहीं की गयी है. मौसम की मार झेल रहे लोगों को कंबल का सहारा मिल रहा है.

परंतु अलाव की गरमी नहीं मिल पा रही है. झोपड़ियों में रहनेवाले लोग भगवान भरोसे पुआल के सहारे रात गुजार रहे हैं. शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने व ठंड हवा से जीना मुहाल हो गया है. सदी के सितम से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह 9 बजे के बाद कुछ समय के लिए ही सूर्य भगवान का दर्शन हो पाता है.

जिला प्रशासन की ओर से कंबल का वितरण शुरू किया गया है. जिला कृषि केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अमृत कुमार झा के ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola