गंगा की सफाई में करें श्रमदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2015 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को नगर पर्षद के जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा है कि 15 मार्च को शहरवासी श्रम दान कर गंगा तट में फैले गंदगी की सफाई करें. विकास भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र […]
विज्ञापन
साहिबगंज : डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को नगर पर्षद के जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा है कि 15 मार्च को शहरवासी श्रम दान कर गंगा तट में फैले गंदगी की सफाई करें. विकास भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ड्रीम योजना है.
इस योजना के तहत झारखंड का एक मात्र जिला साहिबगंज है. जहां से गंगा गुजरती है. गंगा की सफाई को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है. 18 फरवरी व 10 मार्च को दो बार प्रदेश स्तरीय टीम क्षेत्र का दौरा कर चुकी है. 14 मार्च को दिल्ली से एक टीम आ रही है. जो यहां पर चल रहे कार्यो की समीक्षा करेंगे. जबकि टाटा कंपनी के प्रतिनिधि जल्द ही पूरे क्षेत्र का दौरा करने आयेंगे. डीसी श्री सिंह ने सभी प्रतिनिधियों से अपने इलाकों के आम लोगों को जागरूक करते हुए कार्रवाई करने एवं 13 मार्च को रैली व 15 मार्च को सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










