झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : बोले सुदेश, आजसू की सरकार बनी, तो एनआरसी नहीं

Updated:
विज्ञापन

सुदेश महतो ने राजमहल प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा, कहा साहिबगंज : लालबथानी हटिया मैदान में बुधवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने राजमहल से पार्टी प्रत्याशी मो ताजुद्दीन के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. आजसू सुप्रीमो ने कहा कि राजमहल का दियारा इलाका बाढ़ व अगलगी की […]

विज्ञापन
सुदेश महतो ने राजमहल प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा, कहा
साहिबगंज : लालबथानी हटिया मैदान में बुधवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने राजमहल से पार्टी प्रत्याशी मो ताजुद्दीन के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. आजसू सुप्रीमो ने कहा कि राजमहल का दियारा इलाका बाढ़ व अगलगी की विभीषिका झेलता है.
आजसू की सरकार बनी तो दियारा इलाकों में बाढ़ व अगलगी से निबटने के लिए पक्का मकान बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि आजसू गांव की सरकार पर विश्वास रखती है. आजसू की सरकार बनी तो एयरकंडीशन कार्यालयों में नहीं, बल्कि दियारा में मौजूद घरों की टीन की छतों के नीचे विकास की योजनाएं बनेंगी. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एनआरसी कोई मुद्दा ही नहीं. आजसू की सरकार बनी, तो यहां एनआरसी नहीं चलेगा. यहां जनता की आवाज सुनी जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola