ePaper

पाकुड़/राजमहल : एनआरसी से डरें नहीं, हम हैं भूमि पुत्र : सुदेश महतो

Updated at : 16 Dec 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़/राजमहल : एनआरसी से डरें नहीं, हम हैं भूमि पुत्र : सुदेश महतो

पाकुड़ व राजमहल में आजसू की जनसभा पाकुड़/राजमहल : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रविवार को सदर प्रखंड के सीतापहाड़ी गांव में पार्टी प्रत्याशी अकील अख्तर के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. वे हेलीकॉप्टर से पाकुड़ पहुंचे थे. आयोजित सभा में कहा कि हम भारत के संविधान का पालन करते हुए विविधता में […]

विज्ञापन

पाकुड़ व राजमहल में आजसू की जनसभा

पाकुड़/राजमहल : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रविवार को सदर प्रखंड के सीतापहाड़ी गांव में पार्टी प्रत्याशी अकील अख्तर के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. वे हेलीकॉप्टर से पाकुड़ पहुंचे थे. आयोजित सभा में कहा कि हम भारत के संविधान का पालन करते हुए विविधता में एकता व राम-रहीम का असली भारत बनाना चाहते हैं.

आपको किसी एनआरसी से डरने की जरूरत नहीं है. आप भूमि पुत्र हैं और एनआरसी के दायरे में नहीं आते हैं. इसलिए आप निश्चिंत रहें कि कोई आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकेगा. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपने 60 वर्षों के शासन के दौरान इस देश के अल्पसंख्यकों को डरा कर रखा. बहकाकर अंधेरे में रखा और उनके वोट से राज करती रही, लेकिन उनका विकास होने नहीं दिया. आप मेरे वोटर नहीं परिवार के अंग हैं. आपको और इस राज्य को गुरुजी और गांधी परिवार की मनमानी से बाहर निकालने के लिए मेरा संघर्ष जारी है और जारी रहेगा.

नहीं चलेगा तुगलकी फरमान चलेगा सिर्फ भारत का संविधान: आजाद भारत के अंदर लोग व्यवस्था के गुलाम बने हुए हैं. कहने को तो लोकतंत्र है लेकिन वोट देने के बाद सरकार का कपाट आमजनों के लिए बंद हो जाता है.

सरकार हमारी होती है लेकिन बीडीओ और डीसी कार्यालय तक ही सरकार सीमित रह जाती है. गांव की सरकार में गरीब ही गरीब का निर्णय लेगा. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने उधवा हाई स्कूल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए रविवार को ये बातें कही. उन्होंने कहा कि देश में राजशाही व्यवस्था कायम है. जिसके कारण उन्हें जनसभा में आने में देरी हुई. कहा कि भारत में भारत का संविधान चलेगा. किसी राजनीतिक दल या नेता का तुगलकी फरमान नहीं चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola