साहेबगंज में फील्ड ऑफिसर से 1.55 लाख रुपये की लूट

साहेबगंज : थाना क्षेत्र के शाहपुरपट्टी में सोमवार को अपराधियों ने एलएंडटी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर वकील कुमार सहनी से एक लाख 55 हजार रुपये लूट लिये. वे मोतिहारी के पकड़ीदयाल के मझौलिया के निवासी हैं. उन्होंने अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. वे देवरिया थाना क्षेत्र के चांदकेवारी में […]
साहेबगंज : थाना क्षेत्र के शाहपुरपट्टी में सोमवार को अपराधियों ने एलएंडटी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर वकील कुमार सहनी से एक लाख 55 हजार रुपये लूट लिये. वे मोतिहारी के पकड़ीदयाल के मझौलिया के निवासी हैं.
उन्होंने अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. वे देवरिया थाना क्षेत्र के चांदकेवारी में ऋण की वसूली कर बाइक से साहेबगंज आ रहे थे. इस बीच, दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनका पीछा कर शाहपुरपट्टी के पास उनकी बाइक में धक्का मार दिया, जिससे वे गिर पड़े. इस दौरान अपराधियों ने उनकी बाइक की चाबी लेकर डिक्की में रखे रुपये निकाल लिया. अपराधियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच की बतायी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










