जिले के अपराधियों का रिकॉर्ड करें तैयार
साहिबगंज : संतालपरगना प्रक्षेत्र के अपराधियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड तैयार करेगी. ताकि जरूरत पड़ने पर ऐसे अपराधियों को ट्रैक किया जा सके. यह बातें आइजी सुमन गुप्ता ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के अपराधी प्रक्षेत्र ही नहीं बल्कि […]
साहिबगंज : संतालपरगना प्रक्षेत्र के अपराधियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड तैयार करेगी. ताकि जरूरत पड़ने पर ऐसे अपराधियों को ट्रैक किया जा सके. यह बातें आइजी सुमन गुप्ता ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के अपराधी प्रक्षेत्र ही नहीं बल्कि राज्य के लिये सिर दर्द हैं. उनकी करतूतों से सभी को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है. अपराधियों के रिकॉर्ड बनाने की दिशा में पुलिस जल्द कार्य शुरू करेगी.
आपके शहर में
आइजी ने कहा कि बदलते दौर में अपराध के तरीके बदल गये हैं. ऐसे नये अपराध के लिए पुलिस खुद को तैयार कर रही है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में साइबर अपराध व महिला अपराध में बढ़ोतरी हुई है. पहले दोनों वर्ग का अपराध पुलिस प्रशिक्षण का बिंदु नहीं था. लेकिन अब इस ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है. आइजी ने बताया कि अभी तक साइबर मामलों में ज्यादातर रेलवे में वारदात को अंजाम देनेवाले अपराधियों की संलिप्तता रही है.
वही किशोर वर्ग भी जाने अनजाने या फिर जल्द रुपये कमाने की लालसा से साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस चोरी, डकैती, वाहन चोरी जैसे मामलों पर भी फोकस कर रही है. ऐसे वारदात को अंजाम देनेवालों का भी रिकाॅर्ड बनाया जायेगा. ताकि बड़े अपराध पर लगाम लगाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए