2019 से सड़क किनारे नहीं लगेंगी दुकानें : उपायुक्त

साहिबगंज : नप बोर्ड की बैठक डीसी संंदीप सिंह ने कहा कि 2019 से सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस-मछली की दुकानें सड़क किनारे नहीं लगेगी और न ही इन दुकानों की बंदोबस्ती भी की जायेगी. सभी दुकानदारों को मार्केटिंग काॅम्पलेक्स में जगह देकर सुव्यवस्थित तरीके से बाजार सजेगा. इस दौरान शहरी विकास कार्यों की समीक्षा […]
साहिबगंज : नप बोर्ड की बैठक डीसी संंदीप सिंह ने कहा कि 2019 से सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस-मछली की दुकानें सड़क किनारे नहीं लगेगी और न ही इन दुकानों की बंदोबस्ती भी की जायेगी. सभी दुकानदारों को मार्केटिंग काॅम्पलेक्स में जगह देकर सुव्यवस्थित तरीके से बाजार सजेगा. इस दौरान शहरी विकास कार्यों की समीक्षा कर डीसी ने कई निर्देश भी अधिकारियों को दिये. इससे पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अमित प्रकाश, नप उपाध्यक्ष रामानंद साह, पार्षद आनंद चौधरी ने डीसी संदीप सिंह को बुके देकर स्वागत किया. नप कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि गोड़ाबाड़ी हाट में सब्जी व फल बाजार के लिए दुकानें लगायी गयी है.
चौक बाजार के अंदर, टाउन हॉल के पीछे रेलवे की जमीन व कॉलेज के पीछे बड़ा नाला समीप नप की जमीन के बारे में बताया. सिटी मैनेजर शशी प्रकाश ने बताया कि चौक बाजार में नप के लगभग दो बीघा जमीन पर दुकान है अगर मार्केट कॉम्पलेक्स बनाया जाये. शहरवासियों को कोई समस्या नहीं होगी. एक ही जगह पर फल व सब्जी की दुकानें लग सकती है. पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार एडमिन ने बंद जलापूर्ति योजनाओं की जानकारी दी. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि संध्या महाविद्यालय समीप मैरेज हॉल, सामुदायिक शौचालय, झरना नाला का निर्माण कराया जा रहा है. वही एसडीओ ने बताया कि एसडीओ कार्यालय समीप तालाब का जीर्णोद्धार हो रहा है.
एनएफ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के अधिकारी ने डीसी को बताया कि गोड़ाबाड़ी हटिया में बननेवाली दुकान की डीपीआर वापस आ गयी है. क्योंकि दुकान साइज चार छह का था. मुख्य सचिव ने रोक लगा कर बोले की दुकान का साइज बड़ा हो. बंद एलइडी लाइट पर जिले के डीसी ने सख्ती से संज्ञान लिया. एजेंसी से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया. सीवरेज कार्य करनेवाले 32 से 36 फीट तार को नष्ट कर दिया है. कई बोर्ड भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे शहर अंधेरे में है. डीसी ने एसडीओ को निर्देश दिया कि उस कंपनी पर एफआइआर करते हुए कानूनी कार्रवाई कीजिए. बैठक में सीवरेज कार्य के जल्द पूरा कराने, पीएम आवास व शौचालय निर्माण के लक्ष्य पूरा करने, शहर में वनवे यातायात व्यवस्था कर जाम से मुक्ति दिलाने की चर्चा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




