केंद्र की योजनाओं से सबको मिला लाभ

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के कदमा गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम अंसारी की अध्यक्षता में एक सभा हुई. इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने केंद्र सरकार की उपलब्धि बताते कहा कि केंद्र की योजनाओं से हर वर्ग के लोगों को लाभ दिया गया है. देश के […]
बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के कदमा गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम अंसारी की अध्यक्षता में एक सभा हुई. इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने केंद्र सरकार की उपलब्धि बताते कहा कि केंद्र की योजनाओं से हर वर्ग के लोगों को लाभ दिया गया है. देश के हर गरीब परिवार को 2022 तक पक्का मकान मिल जायेगा. राज्य सरकार ने ग्राम विकास समिति व आदिवासी ग्राम विकास समिति का गठन कर ग्रामीणों के हाथ में पांच लाख की योजना की स्वीकृति प्रदान की शक्ति दे दिया है. भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास योजना के तहत कार्य कर रही है. इलामी की मुखिया मिसफिका ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में काफी ध्यान दिया है. सभी को सीमोन मालतो व आरिफ आलम ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










