दो एएनएम से शो कॉज, काटा वेतन

साहिबगंज : सीएस डॉ बी मरांडी ने शनिवार सुबह 10:30 बजे एमसीएच स्थित सदर सीएचसी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में टीकाकरण के लिये दो एएनएम कंचनलता कुमारी को किशन प्रसाद व निलू कुमारी को रहमत टोला जाना था. पर नहीं गयी. इस कारण दोनों का वेतन एक दिन का काट लिया गया है. […]
साहिबगंज : सीएस डॉ बी मरांडी ने शनिवार सुबह 10:30 बजे एमसीएच स्थित सदर सीएचसी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में टीकाकरण के लिये दो एएनएम कंचनलता कुमारी को किशन प्रसाद व निलू कुमारी को रहमत टोला जाना था. पर नहीं गयी. इस कारण दोनों का वेतन एक दिन का काट लिया गया है. तथा शो कॉज पूछा गया है.
इधर सीएस ने अस्पताल व एमसीएच में गंदगी को देखते हुए अविलंब सफाई करने का निर्देश दिया. तीन दिनों के अंदर दोनों एएनएम को क्षेत्र में दिये गये लक्ष्य को टीकाकरण को पूर्ण करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड में मात्र 69 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है. जो काफी कम है. सीएस के निरीक्षण से कर्मियों में हड़कंप व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




