खूंटी के डोकाड़ में रॉड से हमला कर युवक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

खूंटी थाना क्षेत्र के डोकाड़ गांव के समीप हेसाहातू गांव की सीमाना पर पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी थाना क्षेत्र के डोकाड़ गांव के समीप हेसाहातू गांव की सीमाना पर पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान डोकाड़ गांव निवासी अर्जुन सिंह (34) के रूप में की गयी है. उसकी हत्या रॉड से हमला कर की गयी है. जानकारी के अनुसार वह रविवार की शाम भंडरा बाजार गया था. वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया. इसके बाद परिजन उसे खोजने निकले. इसी क्रम में गांव से कुछ दूरी पर उसकी बाइक पर परिजनों की नजर पड़ी. बाइक से कुछ ही दूरी पर उसका शव पड़ा था. उसकी अपराधियों ने हत्या कर दी थी. मौके पर अपराधियों के चप्पल भी पाये गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों के अनुसार अर्जुन सिंह की हत्या किसने की, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. हालांकि शक के आधार पर पुलिस को कुछ लोगों के नाम परिजनों ने दिये हैं. एसपी अमन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कुछ सामान मिला है. रांची से डॉग स्क्वायड बुलाकर पड़ताल की गयी है. एफएसएल की टीम भी आयी थी. पुलिस मामले के खुलासे में लगी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola