Cricket: यंग मोनार्क, अरुणोदय सीए और हेहल किड्स जीते
आरडीसीए अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को तीन मैच खेले गये.
रांची. आरडीसीए अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को तीन मैच खेले गये. पहले मैच में यंग मोनार्क ने मुरमा सीए को छह विकेट से हराया. दूसरे मैच में अरुणोदय सीए ने विजडम सीए को 209 रनों से पराजित किया. जबकि तीसरे मैच में हेहल किड्स ने गोस्वामी सीए को आठ विकेट से हराया. मुरमा सीए: 93 रन (रायन 29, लावण्या चार व सौरव तीन विकेट). यंग मोनार्क: 4/97 (सूर्यांश 36, अर्जुन 21, रायन व अभिलाष दो-दो विकेट). अरुणोदय सीए: 8/283 (यश 79, स्वप्निल 34, शादाब दो विकेट). विजडम सीए: 74 रन (शिवम, अंश व स्वप्निल दो-दो विकेट). गोस्वामी सीए: 62 रन (सनवीर चार व स्वप्निल तीन विकेट). हेहल किड्स: 2/64 (स्वप्निल 18 रन).
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए