crime news : बड़ा तालाब में छलांग लगा युवक ने दी जान

Updated:
विज्ञापन

दूसरे दिन निकाला गया युवक का शव

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची़ कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब में युवक ने छलांग लगाकर जान दे दी. काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार को दिन के 12 बजे युवक का शव पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला. मृत युवक की पहचान पुरानी रांची निवासी दीपू उरांव (29 वर्ष) के रूप के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त की शाम बड़ा तालाब के पास बड़ी संख्या में लोग आजादी को सेलिब्रेट कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक आया और तालाब में छलांग लगा दी. इसे देख वहां पास में मौजूद स्थानीय युवकों ने डूबते हुए युवक को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका. इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार की शाम कोतवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. बताया जाता है कि दीपू उरांव मानसिक रूप से बीमार था. परिजनों के अनुसार युवक का इलाज भी कराया जा रहा था. घटना के तत्काल बाद युवक के परिजनों को घटना की जानकारी नहीं मिली थी. शुक्रवार को तालाब से शव निकालने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की. इस मामले में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola