योग से ठीक होंगी शारीरिक परेशानियां
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग मित्र मंडल रांची ने ऑनलाइन परिचर्चा सत्र का आयोजन किया. इस वर्ष की थीम : महिला सशक्तीकरण के लिए योग पर चर्चा हुई.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
रांची. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग मित्र मंडल रांची ने ऑनलाइन परिचर्चा सत्र का आयोजन किया. इस वर्ष की थीम : महिला सशक्तीकरण के लिए योग पर चर्चा हुई. रांची विवि की पूर्व प्रतिकुलपति प्रो डॉ कामिनी कुमार और कोल्हान विवि की प्राध्यापिका डॉ निशा जोशी ने योग के विभिन्न आयामों पर चर्चा की. डॉ परिणीता सिंह ने योग मित्र मंडल की गतिविधियों के बारे में बताया. अंतरराष्ट्रीय योग गुरु डॉ निशा जोशी ने कहा कि जीवन में सकारात्मक बने रहने की जरूरत है. पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा भावुक होती हैं. महिलाओं व किशोरियों में शारीरिक परेशानी आम बात है, जिसे योग से ठीक रखा जा सकता है. उन्होंने महिलाओं को उत्तानपादासन, शलभासन, पवन मुक्तासन, धनुरासन, वक्रासन जैसे योग आसन करने पर जोर दिया. प्रो कामिनी कुमार ने कहा कि योग महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम है. सशक्त होने के लिए महिलाओं को सबसे पहले शारीरिक स्वस्थ पर ध्यान देना होगा. मौके पर आरके कटारिया और शंकर सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन