ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री

Updated at : 24 Nov 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
याज्ञवल्क्य शुक्ल

याज्ञवल्क्य शुक्ल

एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाए गए हैं. यूपी के गोरखपुर में आयोजित संगठन के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में इसकी घोषणा की गयी.

विज्ञापन

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें बिहार-झारखंड का क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाया गया है. यूपी के गोरखपुर में आयोजित एबीवीपी के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में इसकी घोषणा की गयी. वे एबीवीपी में रांची महानगर संगठन मंत्री से लेकर अन्य कई अहम पदों का निर्वहन कर चुके हैं.

गढ़वा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

याज्ञवल्क्य शुक्ल झारखंड के गढ़वा जिले से हैं. इन्होंने रांची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी की है. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय से इन्होंने भूगोल से एमए की पढ़ाई की है. इसमें इन्होंने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. स्कूल के दौरान ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आ गए और 2009 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं. 2007 में श्रीजगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय, गढ़वा के निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष और रांची विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्रसंघ उपाध्यक्ष रहे हैं.

कई अहम दायित्यों का कर चुके हैं निर्वहन


याज्ञवल्क्य शुक्ल ने वर्ष 2018 में भारत सरकार द्वारा आयोजित भारतीय युवा प्रतिनिधि मंडल की श्रीलंका यात्रा का प्रतिनिधित्व किया. झारखंड के युवाओं को भ्रमित करने की साजिश को परास्त कर ‘जुटान’ जैसे सफल प्रयोग से जनजातीय विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इन्होंने रांची महानगर संगठन मंत्री, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य और बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है.

Also Read: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मूट कोर्ट प्रतियोगिता में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को याद आए अपनी वकालत के दिन

Also Read: खरसावां से जीत की हैट्रिक लगानेवाले दशरथ गागराई का जोरदार स्वागत, जमकर उड़े रंग-गुलाल

Also Read: हेमंत सोरेन 28 नवंबर को सीएम पद की लेंगे शपथ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन