PHOTOS: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी रांची,जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा संगम

Updated:
विज्ञापन

रांची: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड में नौ व 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है. रीझ रंग रसिका रैली से आज इसका शानदार आगाज हुआ. जनजातीय वाद्ययंत्रों पर लोग झूमते नजर आए. जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
undefined

झारखंड की राजधानी रांची विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी नजर आ रही है. दो दिवसीय कार्यक्रम में झारखंड की जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा समागम देखने को मिल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

रांची के जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. रीझ रंग रसिका रैली करमटोली चौक के धुमकुड़िया भवन से जैसे ही बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान पहुंची, यहां जोरदार स्वागत किया गया.

undefined

विश्व आदिवासी दिवस पर फिजा बदली-बदली सी है. झारखंड आदिवासी महोत्सव को लेकर फूड स्टॉल समेत कई स्टॉल लगे हैं. कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है.

undefined

झारखंड की स्वर कोकिला मोनिका मुंडू की दिलकश आवाज से झारखंड आदिवासी महोत्सव गूंज रहा है. मुख्य अतिथि के रूप में शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन समारोह में मौजूद रहे.

undefined

झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 पर डाक टिकट का लोकार्पण किया गया. इसके साथ ही 35 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया. रांची के जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान का अद्भुत नजारा है.

undefined

झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रांची रंगी नजर आ रही है. चारों तरफ उत्साह का माहौल है. बच्चे, महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. उत्साह के कई रंग देखने को मिल रहे हैं.

undefined

विश्व आदिवासी दिवस पर फिजा बदली-बदली सी है. झारखंड आदिवासी महोत्सव को लेकर फूड स्टॉल समेत कई स्टॉल लगे हैं. कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola