विश्व साइकिल दिवस पर वियतनाम में रांची के साइक्लोपीडिया ग्रुप ने की 664 किलोमीटर की साइकिल यात्रा

Updated:
विज्ञापन

वियतनाम में रांची का साइक्लोपीडिया ग्रुप

World Bicycle Day 2024: विश्व साइकिल दिवस 3 जून को है. इस मौके पर रांची के साइक्लोपीडिया ग्रुप के 8 सदस्यों ने वियतनाम में 664 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की. ये ग्रुप इससे पहले भी लेह लद्दाख एवं बैंकाक में साइकिल यात्रा कर चुका है.

विज्ञापन

रांची: हर वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है. इस उपलक्ष्य में साइक्लोपीडिया ग्रुप के 8 सदस्यों ने साउथ इस्ट एशिया साइकिलिंग अभियान के तहत वियतनाम में 664 किलोमीटर की यात्रा तय की. इन्होंने 26 मई को हनोई शहर से अभियान शुरू किया था. 1 जून को इनकी साइकिल यात्रा पूरी हुई. इससे पहले ये लेह लद्दाख एवं बैंकाक में भी साइकिलिंग अभियान पूरा कर चुके हैं. 5 जून को साइक्लोपीडिया ग्रुप के सदस्य रांची लौटेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

23 मई को हनोई शहर के लिए हुए थे रवाना

साइक्लोपीडिया ग्रुप के आठ सदस्यों के साइकिलिंग एक्सपीडिशन का यह सफर 26 मई को हनोई शहर से शुरू हुआ था. विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साउथ इस्ट एशिया साइकिलिंग अभियान के लिए रांची से 23 मई को ग्रुप के सदस्य हवाई मार्ग से वियतनाम के हनोई शहर के लिए रवाना हुए थे.

664 किलोमीटर की साइकिल यात्रा

साइक्लोपीडिया ग्रुप के आठ सदस्यों ने हनोई से हुई शहर तक की 664 किलोमीटर की साइकिल यात्रा 1 जून को पूरी की. हनोई से अभियान की शुरुआत हुई एवं यहां से निन्ह-बिन्ह, हई होआ बीच, कुआ लो बीच, ट्रंग तां, डॉन्ग होई, डॉन्ग हा होते हुए हुई शहर पहुंच कर इस अभियान की समाप्ति हुई.

साइक्लोपीडिया ग्रुप के सदस्य 5 जून को लौटेंगे रांची

साउथ इस्ट एशिया साइकिलिंग अभियान में साइक्लोपीडिया ग्रुप के चंद्रशेखर किंगर, गौतम शाही, विकास सिंह, सौरभ माहेश्वरी, अनिल अग्रवाल, कनिष्क पोद्दार, अंकुर चौधरी एवं अभिजीत चौधरी शामिल हैं. इस अभियान को अनमोल बिस्किट एवं ब्यूनो टी द्वारा प्रमोट किया गया है. साइकिलिंग अभियान में शामिल सभी सदस्य हनोई से हवाई मार्ग से रवाना होकर 5 जून को रांची वापस पहुंचेंगे.

ये लेह लद्दाख एवं बैंकाक में भी पूरा कर चुके हैं साइकिलिंग अभियान

साइक्लोपीडिया ग्रुप ने इससे पहले लेह लद्दाख एवं बैंकाक में भी साइकिलिंग अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया है. बहावलपुरी पंजाबी समाज के डॉ सतीश मिढ़ा, अध्यक्ष ललित किंगर, सचिव अश्विनी सुखीजा एवं मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने इस अभियान में शामिल सदस्यों को अभियान की सफलता पर बधाई दी.

Also Read: World Bicycle Day 2024: क्यों आपको रोज करनी चाहिए साइकिलिंग? जानें इसके अनगिनत फायदे

Also Read: विश्व साइकिल दिवस: सामान्य से स्टाइलिस्ट साइकिल तक की है डिमांड, ऐसा है कारोबार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola