संविधान गौरव अभियान को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देश पर जिलास्तरीय कार्यशाला महिलौंग में हुई

विज्ञापन

नामकुम. संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देश पर जिलास्तरीय कार्यशाला महिलौंग में हुई. अध्यक्षता ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की. मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता रामाकांत महतो ने संविधान व डॉ भीमराव आंबेडकर के अतुलनीय योगदान की चर्चा की. कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है. भव्य भारत की मजबूत बुनियाद है. जिस पर सभी व्यवस्थाएं टिकी हैं. एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को अपमानित करने का काम किया है. बाबा साहेब के मरणोपरांत उन्हें दो गज जमीन अंत्येष्टि के लिए कांग्रेस ने नहीं दी. जिन्होंने बाबा साहेब को भारत रत्न देने का काम नहीं किया और दो-दो बार उन्हें हराने का षड़यंत्र रचा. उस कांग्रेस को बाबा साहेब को लेकर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. अभियान 25 जनवरी तक सभी मंडलों में चलेगा. मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक नायक, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक, संजीत सिंह, चूड़ामणि महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, लक्ष्मण साहू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, माधुरी देवी, रामसाय मुंडा, कामेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola