Hockey: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पहुंची रांची, किया गया अनावरण

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक होनेवाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की गौरव यात्रा शनिवार को रांची पहुंची.

विज्ञापन

रांची. बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक होनेवाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की गौरव यात्रा शनिवार को रांची पहुंची. यहां मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ट्रॉफी का शानदार स्वागत किया गया. मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, असरिता लकड़ा ने ट्रॉफी का अनावरण किया. बिहार से ट्रॉफी के साथ वहां के पदाधिकारी और झारखंड से लॉन बॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके चंदन कुमार सिंह भी थे. हॉकी स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ मस्कट भी रखा गया था. इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार, दशरथ महतो सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola