राज्य से गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे: कर्मवीर

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

भाजपा ग्रामीण की बैठक जिलाध्यक्ष धीरज महतो की अध्यक्षता में रविवार को कांके में हुई.

विज्ञापन

कांके.भाजपा ग्रामीण की बैठक जिलाध्यक्ष धीरज महतो की अध्यक्षता में रविवार को कांके में हुई. बैठक में रांची ग्रामीण के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी, स्थानीय प्रभारी, 31 मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष शामिल हुए. मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बातें कही. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता के कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी है. बैठक में झामुमो की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया. सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि बूथ अध्यक्ष हमारे नायक हैं. राज्य में कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा की सरकार बनेगी.संघर्ष से निश्चित बनेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज महतो, जिला महामंत्री अनिल टाइगर, संजीव चौरसिया, मनोज वाजपेई, आरती कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पहान, सुरेंद्र महतो, जैलेंद्र महतो आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola