संत फ्रांसिस स्कूल रोड में बहता रहा पानी

Updated:
विज्ञापन

हरमू से संत फ्रांसिस स्कूल होते हुए चापुटोली जानेवाले रास्ते में घंटों जलापूर्ति वाला पानी बर्बाद होता रहा. यहां चेतनटोली के पास जलापूर्ति वाले चेंबर से पानी निकल कर पूरी सड़क पर भर गया.

विज्ञापन

रांची. हरमू से संत फ्रांसिस स्कूल होते हुए चापुटोली जानेवाले रास्ते में घंटों जलापूर्ति वाला पानी बर्बाद होता रहा. यहां चेतनटोली के पास जलापूर्ति वाले चेंबर से पानी निकल कर पूरी सड़क पर भर गया. लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजे से लेकर तीन बजे तक पानी बर्बाद होता रहा. इस दौरान सड़क पर कहीं-कहीं एक फीट तक पानी जमा हो गया था. सड़क पर पानी लबालब भर जाने से खेत में बहता रहा. सामान्य तौर पर भारी बारिश होने के कारण इस सड़क पर इतना पानी भरता है. लोगों ने बताया कि इसकी सूचना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियरों को भी दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola