राजधानी में जल संकट गहराया, 65 मोहल्लों में टैंकरों से पहुंचाया जा रहा पानी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
रांची का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. गर्मी के कारण कई मोहल्लों में बोरिंग जवाब देने लगी है. हर सप्ताह आठ से 10 नये मोहल्ले में हो रहा जल संकट.
विज्ञापन
रांची. राजधानी के लोग इन दिनों चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से परेशान हैं. रांची का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. इस कारण दिन में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. इधर, गर्मी के कारण शहर के कई मोहल्लों में बोरिंग जवाब देने लगी है. लोग निगम के कंट्रोल रूम में फोन करके टैंकर से पानी मंगा रहे हैं.
निगम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, एक सप्ताह पहले जहां शहर के 55 मोहल्लों में टैंकरों से जलापूर्ति की जाती थी, वहीं आज 65 मोहल्लों में टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है. निगम को आशंका है कि अगर इसी तरह गर्मी का प्रकोप जारी रहा, तो आनेवाले कुछ दिनों में जलसंकट से प्रभावित मोहल्लों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है. क्योंकि, मई व जून में जब गर्मी चरम पर होगी, तो शहर की बड़ी आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है.इन मोहल्लों में टैंकर से भेजा जा रहा पानी
नाला रोड, डीबडीह, अरगोड़ा-कटहल मोड़ मार्ग, हरिओम नगर, खेत मोहल्ला, माली टोला, बसंत विहार रोड नंबर चार, प्रेम पुल डंगराटोली, काली टावर लालपुर के समीप, मुक्ति शरण लेन, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, नदी किनारे हिंदपीढ़ी, बड़ी मस्जिद हिंदपीढ़ी, सिंदवार टोली मोरहाबादी, पहाड़ी मोहल्ला भरमटोली, आजाद स्कूल के पास, डंगराटोली, बसर टोली, नाला रोड, जेपी मार्केट के पास, शर्मा मार्केट के पास, मामा नगर, ओवरिया रोड, पटेल नगर, ऊपर हटिया, देवी मंडप तुपुदाना, ब्रह्मचारी मैदान, आदर्श नगर, महुआ मोहल्ला, बारिक टोली, आदर्श नगर, इंदिरा नगर, जगन्नाथपुर नीचे टोला, कुम्हारटोली, पाहन टोली, मौसीबाड़ी, गिरजाटोली, बड़गाईं व धुमसा टोली में टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है.पानी के लिए इस नंबर पर करें शिकायत
शहर के किसी मोहल्ले में अगर जलसंकट की समस्या है, तो लोग निगम के हेल्पलाइन नंबर 9431104429 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज कराने के 24 घंटे के अंदर ही निगम संबंधित मोहल्ले में टैंकर से नियमित जलापूर्ति शुरू करेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन