झारखंड: राजधानी रांची में कुदरत का कहर, झमाझम बारिश से पूरा शहर हुआ पानी-पानी, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के कई जिलों में लगातार तेज-हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है. जिसके कारण राजधानी रांची के कई इलाकों में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सड़कों पर पेड़ों की टहनियां गिर गई है. लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही है. 24 घंटे से उपर इलाकों में बिजली नहीं है. जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है.

विज्ञापन
undefined

शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश और तेज हवा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. जिसके कारण कई जगहों पर लबालब पानी भर गया है. सड़क तालाब में तबदील हो गया है. पैदल चलने वाले लोग, दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का गुजरना बिल्कुल बंद हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

रांची के नया नगर दीपाटोली में भी भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है. कई जगहों पर सड़कें तालाब बन गयी हैं. जिसके कारण लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं.

undefined

रांची के तेतर टोली स्थित नगर निगम में भी भारी बारिश से लबालब पानी भर गया है. पूरा नगर निगम तालाब में तबदील हो गया है. यहां से स्कूल की छात्रों को पैदल जाने में कई परेशानी हो रही है.

undefined

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. तेज हवा और बारिश की वजह से एक बड़ा पेड़ उखड़ कर सड़क पर जा गिरा है. जिससे सड़क किनारे खड़े एक वाहन को नुकसार पहुंचा है.

undefined

रांची में तेज हवा के साथ लगातार हो रही बारिश से कई पेड़ की शाखाएं सड़कों पर गिरी हुई हैं. जिसके कारण सड़क पर आवागमन ठप हो गया है. वहीं, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है.

undefined

रांची के कई सड़कों पर पेड़ गिरने से सड़क ब्लॉक हो गया है. वहीं, धुर्वा में शर्मा रोड में पेड़ गिरने से आवागमन ठप है. मोराबादी मैदान में भी कई पेड़ तेज हवा के चलते गिर गए हैं.

undefined

लगातार हो रही बारिश से कई पेड़ गिर पड़े हैं. इसके साथ ही राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प है. विभिन्न हिस्सों में कई घंटों से बिजली नहीं है. जिससे लोगों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, बिजली विभाग की टीम सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए काम कर रही है. जल्द ही शहर में बिजली आपूर्ती करा दी जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola