ePaper

झारखंड में मतदाताओं की संख्या बढ़कर हुई 2.54 करोड़, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक होगा और इजाफा

Updated at : 03 Jan 2024 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Voter List

वोटर लिस्ट

झारखंड में मतदाताओं की संख्या बढ़ कर 2.54 करोड़ हुई. एक जनवरी 2024 तक राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 2,53,92,300 तक पहुंच गयी है. मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को पांच जनवरी से विस्तार देकर 22 जनवरी कर दिया है. सूची के अंतिम प्रकाशन तक मतदाताओं की संख्या में और इजाफा होगा.

विज्ञापन

रांची, विवेक चंद्र: झारखंड में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है. गत वर्ष पांच जनवरी को प्रकाशित हुई मतदाता सूची के मुकाबले इस वर्ष पहली जनवरी तक वोटरों की संख्या में करीब नौ लाख की वृद्धि दर्ज की गयी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी 2024 तक राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 2,53,92,300 तक पहुंच गयी है. जबकि, गत वर्ष मतदाता पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं की कुल संख्या 2,45,29,904 थी. चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को पांच जनवरी से विस्तार देकर 22 जनवरी कर दिया है. सूची के अंतिम प्रकाशन तक मतदाताओं की संख्या में और इजाफा होगा.

पुरुष व महिला मतदाताओं की संख्या पांच-पांच लाख की वृद्धि

चुनाव आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान अब तक तैयार की गयी मतदाता सूची के मुताबिक राज्य में पुरुष व महिला मतदाताओं की संख्या में लगभग पांच-पांच लाख की वृद्धि दर्ज की गयी है. एक जनवरी तक पुरुष मतदाताओं की संख्या कुल संख्या 1,29,42,737 है. जबकि, महिला मतदाताओं की संख्या 1,24,49,097 है. वहीं, 466 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. गत वर्ष मतदाता पुनरीक्षण के बाद पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,26,08,292 व महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1,19,21,181 थी. पिछले वर्ष थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 368 थी.

undefined

कहां कितने मतदाता

  • जिला – मतदाताओं की कुल संख्या

  • साहेबगंज – 8,48,088

  • पाकुड़ – 8,24,764

  • दुमका – 9,65,242

  • जामताड़ा – 5,51,528

  • देवघर – 10,95,732

  • गोड्डा – 9,38,550

  • कोडरमा – 4,05,994

  • हजारीबाग – 15,61,464

  • रामगढ़ – 7,30,997

  • चतरा – 7,84,887

  • गिरिडीह – 19,95,261

  • बोकारो -124,56,050

  • धनबाद – 20,16,183

  • पूर्वी सिंहभूम – 18,30,627

  • सरायकेला-खरसावां – 8,66,934

  • पश्चिम सिंहभूम – 10,61,969

  • रांची – 24,39,816

  • खूंटी – 42,13,03

  • गुमला – 7,76,098

  • सिमडेगा – 4,51,540

  • लोहरदगा – 2,79,551

  • लातेहार – 5,57,191

  • पलामू – 16,91,502

  • गढ़वा – 8,41,029

  • कुल – 2,53,92,300

(स्रोत : झारखंड राज्य चुनाव पदाधिकारी का कार्यालय)

रांची में सबसे ज्यादा, लोहरदगा में सबसे कम वोटर

झारखंड में सबसे ज्यादा मतदाता रांची विधानसभा क्षेत्र में हैं. एक जनवरी 2024 तक रांची में मतदाताओं की कुल संख्या 24,39,816 थी. जबकि, धनबाद में 20,16,183, गिरिडीह में 19,95,261, पूर्वी सिंहभूम में 18,30,627, पलामू में 16,91,502, हजारीबाग में 15,61,464, बोकारो में 14,56,959, देवघर में 10,95,732 व पश्चिम सिंहभूम में 10,61,969 मतदाता रिकार्ड किये गये हैं. वहीं, राज्य में सबसे कम मतदाता लोहरदगा विधानसभा में हैं. लोहरदगा में मतदाताओं की कुल संख्या 2,79,551 है. वहीं, कोडरमा में मतदाताओं 4,05,994, खूंटी में 4,12,303 व सिमडेगा में 4,51,540 मतदाता ही है. शेष सभी जिलों में मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक व 10 लाख के बीच है.

Also Read: रांची में मतदाता बढ़े लेकिन दिव्यांग वोटर्स की संख्या में आयी कमी, 4 साल पहले ऐसी थी स्थिति
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola